Shani Gochar 2023 (शनि गोचर राशिफल २०२३)

Shani Gochar 2023 (शनि गोचर राशिफल २०२३)

कुम्भ राशि

आप की राशि से शनि ग्रह की स्थिति वर्ष 2023 में प्रथम स्थान में रहेगी। यह वर्ष आप के स्वास्थ्य के लिये हानिकारक हो सकता है, पेट, अपच और गैस आदि की शिकायतें हो सकती हैं, व्यापार में भारी परिवर्तन हो जाते हैं, यदि आपका जन्म लग्न मकर या कुम्भ है, तब आपके लिये यह समय अत्यन्त श्रेष्ठ सिद्ध होगा। पहले से चले आ रहे कार्यो में अचानक उन्नति होने लगेगी, निश्चित रूप से नये व्यापार की योजना क्रियान्वित होगी। धन लाभ भी अच्छा होगा। यदि जन्म लग्न वृश्चिक राशि का है तो, आप को नया आवास और वाहन सुख प्राप्त होगा, किन्तु इस काल में जीवन साथी की ओर से असंतोष रहेगा, और साथी के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ सकता है।

मकर राशि

आप की राशि से शनि ग्रह की स्थिति वर्ष 2023 में दूसरे स्थान पर आ जायेगी इस से आप के लिये यह वर्ष आर्थिक और भौतिक दृष्टि से अच्छा नहीं है। इस वर्ष में धन की हानि हो सकती है, शत्रु बलवान होंगे, दुर्घटना के योग बनते हैं, सावधान रहना चाहिए। मन में भय और पारिवारिक जीवन में अशांति का वातावरण बना रह सकता है, यह समय आपको को बहुत सावधानी से निकालना चाहिये।

धनु राशि

आप की राशि से शनि ग्रह की स्थिति वर्ष 2023 में तीसरे स्थान पर आ जायेगी इस कारण आप के लिये यह समय अत्यन्त शुभ समाचार लेकर आ रहा है, आप के सभी रूके हुये कार्य बनने लगेंगे, लम्बी दूरी की यात्रायें होने लगती हैं। भाग-दौड़ अधिक होती हैं, आप अपने व्यापारिक जीवन में कुछ महत्त्व पूर्ण उन्नतिकारक परिवर्तन लायेंगे, किन्तु फिर भी भी आप असंतुष्ट रहेंगे।

वृश्चिक राशि

आप की राशि से शनि ग्रह की स्थिति वर्ष 2023 में चतुर्थ स्थान पर आ जायेगीे, आपके जीवन में अवनती कारक हलचल सी आ सकती है। भाइयों और कुटुम्ब के सभी लोगों से बुराई मिलने वाला समय है, कर्ज की स्थिति बन सकती है, धन हानि होने वाला समय है। किन्तु व्यापार में उन्नति होगी, इस वर्ष में आप आवास निर्माण कर सकते हैं, जिसके कारण आर्थिक समस्यायें अधिक होती हैं। आप को इस समय में साहस से काम लेना चाहिये और अपनी योजनाओं को बिना किसी रोक-टोक के पूरा करना चाहिये। क्योंकि इस कालावधि में पैदा होने वाली समस्यायें आने वाले समय में बहुत लाभप्रद सिद्ध होंगी।

तुला राशि

आप की राशि से शनि ग्रह की स्थिति वर्ष 2023 में पंचम स्थान पर आ जायेगी इससे इस वर्ष में अधिक विषय को चाहत होगी। मानसिकता के स्तर को उच्च रखना कठिन होगा, मानसिकता कुछ हल्के स्तर की हो सकती है, यह समय विपीत लिंग की ओर आकर्षित होने वाला समय होता है, अभिमान और क्रोध की मात्रा में वृद्धि होगी, और लड़ने की प्रवृति हावी रहेगी। धन कि हानि हो सकती है, जीवन साथी के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ सकता है, और साथी से सम्बन्धों में भी तनाव आ सकता है, इस समय में जन्म लेने वाली सन्तान आगर होती है तो वह निश्चित रूप से कन्या होती है। यदि कुंडली में पंचमेश की दशा भी चल रही हो तो, कुटुम्ब में किसी व्यक्ति की दुःखद सूचना मिल सकती है।

कन्या राशि

आप की राशि से शनि ग्रह की स्थिति वर्ष 2023 में छटे स्थान पर आ जायेगी यह वर्ष आपके लिए अत्यन्त महत्त्वपूर्ण और लाभप्रद हो सकता है। कुंडली में अगर मंगल भी लग्न से छटे स्थान पर ही स्थित हो तो, आपके लिये यह समय अत्यन्त श्रेष्ठ होगा, यदि जन्म कालिक मंगल के ऊपर से संक्रमण करता हुआ शनि छटे स्थान में निकले तो यह काल आपको राजा समान बना देगा, इस समय में आपका रहन-सहन बात-चीत और सामाजिक प्रतिष्ठा एक राजा के समान हो जायेगी। देश विदेश की यात्रायें होती हैं, अचानक धन लाभ के योग बन जाते हैं। व्यापार में आश्चर्य जनक उन्नति और परिवर्तन आने लगते हैं।

सिंह राशि

आप की राशि से शनि ग्रह की स्थिति वर्ष 2023 में सातवें स्थान पर आ जायेगीे, यह वर्ष आपके लिये सामान्यतः अच्छा नहीं रहेगा, इस वर्ष में आप के जीवन साथी और माता के स्वास्थ्य पर कुछ बुरा असर पड़ सकता है, क्रोध अधिक आने लग सकता है, मानसिक परेशानियां बढ़ सकती है। आय में कमी आ सकती है, अनचाहे खर्च आय से अधिक हो सकती है।

कर्क राशि

आप की राशि से शनि ग्रह की स्थिति वर्ष 2023 में अष्टम स्थान पर आ जायेगी, इस समय हर प्रकार की सहायता की आवश्यकता महसूस करेंगे, किन्तु कहीं से भी सहायता मिलना कठिन होगी। वैवाहिक जीवन में आनंद नहीं के बराबर मिल पायेगा। पहले से अस्वस्थ हों तो, स्वास्थ्य के स्तर में निरन्तर गिरावट आ सकती है, आर्थिक तंगी से परेशानी और चिन्ता ही इस समय मुख्य कारण बनी रहेगी। इस वर्ष में आपके सभी मित्र और सम्बन्धि परायों जैसा व्यवहार करने लगेंगे। आपको को इस वर्ष बहुत ही सावधानी से समय निकालना चाहिये अन्यथा अनेक झंझटों का सामना करना पड़ सकता है।

मिथुन राशि

आप की राशि से शनि ग्रह की स्थिति वर्ष 2023 में नवम् स्थान पर आ जायेगी इस लिए, इस वर्ष आप के शत्रुओं का नाश होने लगेगा, सभी लोगों पर आप का प्रभाव छा जाएगा। धार्मिक कार्यों में आप अधिक समय लगाने लगेंगे, किसी प्रिय सम्बन्धी के विषय में दुःखद समाचार मिल सकता है, कुछ समय आ सकता है, जब सोचने की शक्ति प्रभावित हो सकती है, उस समय सही निर्णय ले पाने में कठिनाई होगी। पिता के स्वास्थ्य के लिए भी समय सही नहीं, किन्तु आपकी आमदनी अच्छी रहेगी।

वृष राशि

आप की राशि से शनि ग्रह की स्थिति वर्ष 2023 में दशम स्थान पर आ जायेगी, इस लिए आपके लिये यह वर्ष अत्यन्त महत्त्वपूर्ण होगा, यदि आप राजनीतिज्ञ हैं, या राजनीति से आपका कोई सम्बंध है तो, आपको निश्चित ही महत्त्वपूर्ण लाभ प्राप्त हो सकता है, या फिरा नौकरी या व्यापार में बडा लाभ हो सकता है, रोजगार में कोई उन्नति कारक परिवर्तन आयेगा। आय बढ़ने लगेगी, किन्तु आप को कोई गुदा के रोगों की सम्भावना भी होगी। इस वर्ष आप एक व्यस्क मनुष्य भी हैं, तब भी आप को रक्तचाप हो सकता है।

मेष राशि

आप की राशि से शनि ग्रह की स्थिति वर्ष 2023 में ग्यारहवें स्थान पर आ जायेगी, इस लिए आप निश्चित ही अपने चलते हुये व्यापार अथवा व्यापार के तरीके में परिवर्तन करेंगे। इस वर्ष में आपको आशा से अधिक आमदनी होने लगेगी, किन्तु इस वर्ष में आप को सन्तान के स्वास्थ्य की ओर विशेष ध्यान देना आवश्यक होगा। इस वर्ष आपका जीवन प्रगति के पथ पर तीव्र गति से अग्रसर होता चला जाएगा, इस लिए यह वर्ष आपके लिये अत्यन्त भाग्यशाली सिद्ध होगा।

मीन राशि

आप की राशि से शनि ग्रह की स्थिति वर्ष 2023 में बारहवें स्थान पर आ जायेगीे, इस लिए आप की अधिक यात्रायें होने लगेंगी, आप अपने स्तर पर बड़े-बड़े कार्य करने लगेंगे, संघर्ष का समय प्रारम्भ हो रहा है, इस वर्ष अनेक परेशानियों के होते हुये भी प्रगति पथ पर चलते चले जाऐंगे, इस वर्ष में अनेक झगड़े के योग भी बनते हैं, किन्तु आप सभी से समझौता करते हुए आगे निकल जाऐंगे, इस वर्ष में आपको किसी से भी किसी प्रकार का सहयोग नहीं मिल पाएगा, और यह समय मिश्रित फल प्रदान करता हुआ बिना किसी सुख आभास के बीत जाएगा।

About Post Author

Tags: ,