शनि का गोचर 2022 : वृष राशि पर प्रभाव

शनि का गोचर 2022 : वृष राशि पर प्रभाव

मित्रों 29 अप्रैल 2022 को शनि अपनी राशि परिवर्तन करके मकर राशि से स्वराशि कुम्भ राशि में प्रवेश करेंगे और जैसा की आप सब जानते हैं की शनि का राशि परिवर्तन वैदिक ज्योतिष और शास्त्रों के अनुसार कलियुग में बहुत महत्वपूर्ण बताया गया है। वृष राशि के लोगो पर 29 अप्रैल को होने वाले शनि के गोचर राशि परिवर्तन का क्या रहेगा प्रभाव। आइये जानते है वृष राशि एवं आपके जन्म नक्षत्रो के अनुसार।

वृष राशि- कृतिका नक्षत्र 1-3 चरण (नक्षत्र स्वामी-सूर्य)।

गोचर में संक्रमण करता हुआ शनि ग्रह जन्म राशि से दशम स्थान पर आ रहा है। आप के लिए यह समय अत्यन्त महत्त्वपूर्ण है, यदि आप राजनीतिज्ञ है तो, आपपको महत्त्वपूर्ण पद प्राप्ति में रूकावटों का सामना हो सकता है।
यदि आप नौकरी या व्यापार करने वाले है तो, आप के रोजगार में उन्नति कारक परिवर्तन चाहिने पर भी आय बढ़ाने में कठिन परिश्रम करना होगा। बवासीर जैसे किसी रोग की सम्भावना हो सकती है, इस काल में एक व्यस्क को भी रक्त चाप हो सकता है। मन तथा क्रोध पर नियंत्रण की आवश्यकता होगी।

वृष राशि– रोहिणी नक्षत्र (नक्षत्र स्वामी- चंद्रमा)।

गोचर में संक्रमण करता हुआ शनि ग्रह आप की जन्म राशि से दशम स्थान पर आ रहा है, आप के लिए यह समय अत्यन्त महत्त्वपूर्ण होता हैं, यदि कोई चल-अचल सम्पति की आशा है तो, वह इस समय आपको मिल सकती है। किसी महत्त्वपूर्ण पद से या पदाधिकारी से लाभी प्राप्त हो सकता है, अथवा नौकरी या व्यापार करने वाला है तो, रोजगार में कोई उन्नति कारक परिवर्तन का योग है।
आय बढ़ने लगेगी किन्तु आप को काम का अधिक बोझ होने से रक्तचाप रह सकता है।

वृष राशि– मृगशिरा नक्षत्र -12 चरण। (नक्षत्र स्वामी – मंगल)

शनि ग्रह की स्थिति आपके जन्म राशि से दशम स्थान पर आ रही है। आप के लिए यह समय अत्यन्त परिश्रम से सफलता देने वाला रहेगा। यदि किसी अवसर की तलाश में हैं तो, आप को कठिन परिश्रम करने से महत्त्वपूर्ण लाभ प्राप्त हो सकता है,
वह चाहे नौकरी हो, या व्यापार, परिश्रम से ही उन्नति कारक परिवर्तन आयेगा। आमदनी बढ़ने लगेगी किन्तु रक्त की गर्मी के रोगों की सम्भावना हो सकती है- जैसे बवासीर रक्त चाप इत्यादि।

डॉ. आर. बी. धवन से शनि गोचर का आप की कुंडली पर क्या प्रभाव रहेगा जाने के लिए यहाँ क्लिक करें https://ask.astrologer.click/astro-rbdhawan

अपना नक्षत्र जाने के लिए फ्री कुंडली में देखें https://kundli.click/freekundlihoroscope

About Post Author

Tags: