शनि का गोचर 2022 : कर्क राशि पर प्रभाव

शनि का गोचर 2022 : कर्क राशि पर प्रभाव

मित्रों 29 अप्रैल 2022 को शनि अपनी राशि परिवर्तन करके मकर राशि से स्वराशि कुम्भ राशि में प्रवेश करेंगे और जैसा की आप सब जानते हैं की शनि का राशि परिवर्तन वैदिक ज्योतिष और शास्त्रों के अनुसार कलियुग में बहुत महत्वपूर्ण बताया गया है। कर्क राशि के लोगो पर 29 अप्रैल को होने वाले शनि के गोचर राशि परिवर्तन का क्या रहेगा प्रभाव। आइये जानते है कर्क राशि एवं आपके जन्म नक्षत्रो के अनुसार।

कर्क राशि- पुनर्वसु नक्षत्र 1 चरण। (नक्षत्र स्वामी -गुरू) –
गोचर में संक्रमण करता हुआ शनि ग्रह आप की जन्म राशि से अष्टम स्थान पर आ रहा है। यह समय आपके लिये थोड़ी कठिनाईयों वाला रहेगा। मित्रों या रिश्तेदारों से सहायता की आशा करना बेकार होगा।
वैवाहिक जीवन में सुख-सहयोग की कमी महसूस करेंगे। स्वास्थ्य पर भी ध्यान देने की आवश्यकता होगी। आर्थिक परेशानी और चिन्ता का समय रहेगा। इसी लिये इस समय में आप के सभी मित्र और सम्बन्धि परायों जैसा सा व्यवहार करेंगे। आपको यह समय बहुत ही सावधानी से समय निकालना चाहिए, नहीं तो परेशानियां अधिक परेशान करेंगी।

कर्क राशि – पुष्य नक्षत्र 1- 4 चरण (नक्षत्र स्वामी -शनि)-
गोचर में शनि ग्रह का भ्रमण आपकी जन्म राशि से अष्टम स्थान पर आ रहा है। यह समय आर्थिक पारिवारिक तथा शारीरिक दृष्ठि से कठिनाईयों वाला रहेगा। पहले से आरम्भ किये हुये कार्य कम्पलीट होंगे या फिर समाप्त होने के योग होंगे। आप को मित्रों तथा रिश्तेदारों से सहायता की आवश्यकता महसूस होगी।
परंतु उन से अधिक आशा करना बेकार होगा। क्योकि इस कालावधि में आपके सभी मित्र और सम्बन्धि परायों जैसा व्यवहार करने लगेंगे। इस कालावधि को बहुत ही बुद्धिमता तथा सावधानी निकालना चाहिए अन्यथा अनेक झंझटों का सामना करना पड़ सकता है। स्वर्ण का तथा तिल का दान करने से परेशानियों में कमी होगी।

कर्क राशि- आश्लेषा नक्षत्र 1- 4 चरण। (नक्षत्र स्वामी -बुध)-
गोचर में संक्रमण करता हुआ शनि ग्रह आपकी जन्म राशि से अष्टम स्थान पर आ रहा है। तो आपके लिये यह समय अच्छा और कठिन दोनो प्रकार का मिला-जुला प्रभाव वाला रहेगा।
आमदनी के साधनों को लेकर परेशानी रहेगी, वहीं बाहरी लोगों से कुछ सहायता मिलने के कारण राहत मिलेगी। वैवाहिक जीवन में जीवन साथी से सुख व सहयोग बराबर नहीं मिल पायेगा। कभी सहयोग मिलेगा और कभी बिलकुल नहीं मिलेगा। इसी प्रकार स्वास्थ्य के बारे में जहां चिन्ता रहेगी वहीं अच्छी चिकित्या उपल्ब्ध होकर स्वास्थ्य सम्बंधी परेशानी का निवारण होता रहेगा।

डॉ. आर. बी. धवन से शनि गोचर का आप की कुंडली पर क्या प्रभाव रहेगा जाने के लिए यहाँ क्लिक करें https://ask.astrologer.click/astro-rbdhawan

अपना नक्षत्र जाने के लिए फ्री कुंडली में देखें https://kundli.click/freekundlihoroscope

About Post Author

Tags: