
1. रविवार :- रविवार के दिन जन्म लेने वाले बालक की प्रकृति तेज होती है। यह चतुर, दान करने वाला तथा प्रेमी होता है। पित्त की बीमारी के रोग इसे लगते हैं। इसे 1, 6 महीने में तथा 13, 23 वें वर्ष में कष्ट होता है तथा पूर्णायु 50 वर्ष की होती है।
2. सोमवार :- सोमवार के दिन जन्म लेने वाले बालक की प्रकृति शांत होती है। यह सुख-दुःख दोनों में समान रहने वाला, चतुर, बुद्धिमान् तथा धैर्यवान् होता है। राजकीय नौकरी करने वाला होता है अर्थात् राज्य कर्मचारी होता है। इसे 8, 11 वें महीना तथा 16, 27 वर्ष में कष्ट होता है तथा पूर्णायु 84 वर्ष की होती है।
3. मंगलवार :- मंगलवार के दिन जन्म लेने वाले बालक की प्रकृति गरम होती है। यह पराक्रमी, वीर, साहसी एवं संग्राम में विजय प्राप्त करने वाला होता है। इसकी बुद्धि विशेष अच्छी नहीं होती, इसी से यह बौद्धिक कार्यों से अलग रहना पसन्द करता है, परन्तु वीरता के कार्यों में आगे बढ़ने वाला होता है। इसे 2, 32 वें वर्ष में कष्ट होता है तथा पूर्णायु 74 वर्ष की होती है।
4. बुधवार :- बुधवार के दिन जन्म लेने वाले बालक की प्रकृति शांत होती है। यह मीठा बोलने वाला, पंडित, धनी, बौद्धिक कार्य करने वाला, लेखक, कवि या मुहर्रिरी करने वाला होता है। इसे 8 वें महीना या 8 वर्ष में कष्ट होता है तथा पूर्णायु 64 वर्ष की होती है।
5. बृहस्पतिवार :- बृहस्पतिवार के दिन जन्म लेने वाले बालक की प्रकृति शांत होती है। यह चतुर, विद्वान, राजा का मंत्री, प्रतिष्ठित नेता, वकील, जज एवं ग्रंथ-लेखक होता है। इसे 7 वें महीना में तथा 13 व 16 वें वर्ष में कष्ट होता है तथा पूर्णायु 84 वर्ष की होती है।
6. शुक्रवार :- शुक्रवार के दिन जन्म लेने वाले बालक की प्रकृति कुछ गर्म होती है। देवताओं की पूजा न करने वाला, क्रोधी, चंचल चित्त वाला, बुद्धिमान्, रूपवान् तथा खेल में मस्त रहने वाला होता है। इसकी बोलने की शक्ति अच्छी होती है जिससे समाज में आदर प्राप्त करता है। इसकी पूर्णायु 60 वर्ष की होती है।
7. शनिवार :- शनिवार के दिन जन्म लेने वाले बालक की प्रकृति तेज होती है। यह दृढ़-प्रतिज्ञ, कामी एवं साहसी होता है। शरीर की स्थिति विशेष अच्छी नहीं होती फिर भी इसका पराक्रम सराहनीय होता है। इसके बाल लम्बे होते हैं। इसे 1 महीने में तथा 13 वें वर्ष में कष्ट होता है तथा पूर्णायु 100 वर्ष की होती है।
Tags: astrologer, astrology, Astrology and Personality, Day of Birth Astrology, horoscope, Secrets of Your Birth Day, Zodiac and Personality Traits