शनि का गोचर 2022 : कन्या राशि पर प्रभाव

शनि का गोचर 2022 : कन्या राशि पर प्रभाव

मित्रों 29 अप्रैल 2022 को शनि अपनी राशि परिवर्तन करके मकर राशि से स्वराशि कुम्भ राशि में प्रवेश करेंगे और जैसा की आप सब जानते हैं की शनि का राशि परिवर्तन वैदिक ज्योतिष और शास्त्रों के अनुसार कलियुग में बहुत महत्वपूर्ण बताया गया है। कन्या राशि के लोगो पर 29 अप्रैल को होने वाले शनि के गोचर राशि परिवर्तन का क्या रहेगा प्रभाव। आइये जानते है कन्या राशि एवं आपके जन्म नक्षत्रो के अनुसार।

कन्या राशि- उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र 1- 3 चरण। (नक्षत्र स्वामी -सूर्य)

आप की जन्म राशि से शनि ग्रह की भ्रमण स्थिति छटे स्थान पर आ रही है, यह काल आपके लिये अत्यन्त महत्त्वपूर्ण और लाभप्रद होगा। परंतु अचानक आने वाले कुछ संकट आपके इस लाभ में कमी कर सकते है।

छटे स्थान पर शनि की स्थित रोग, शत्रु व कर्ज का निवारण करने वाली होगी। यह समय अत्यन्त श्रेष्ठ है, यदि आप अपनी गलतियों से किसी संकट को न आमंत्रित कर लें । शनि ग्रह यदि छटे स्थान से भ्रमण करते हुये निकले तो यह काल जातक को रंक से राजा तक बना सकता है।

इस समय में आप का रहन सहन बात चीत और सामाजिक प्रतिष्ठा में काफी शुभ परिर्वतन होगा। देश विदेश की यात्रायें भी संभव हैं। अचानक धन योग के लाभ बन रहे हैं। नौकरी या व्यापार में आश्चर्य जनक उन्नति और परिवर्तन आने लगेंगे।

कन्या राशि- हस्त नक्षत्र 1- 4 चरण। (नक्षत्र स्वामी -चंद्रमा)

गोचर में संक्रमण करता हुआ शनि ग्रह आपकी जन्म राशि से छटे स्थान पर आ रहा है, यह कालावधि आपके लिये अत्यन्त महत्त्वपूर्ण और लाभप्रद होगी। यह समय अत्यन्त श्रेष्ठ मान-सम्मान तथा आर्थिक उन्नति वाला होगा, इस लिये इस समय का पूरा-पूरा लाभ लेने की कोशिश करें।

जब चंद्र राशि से शनि ग्रह छटे स्थान में निकलता है तो यह काल जातक को बहुत समृद्ध बनाने वाला रहता है। राजा समान रहन सहन हो जाता है। सामाजिक प्रतिष्ठा एक राजा के समान हो जाती हैं। धार्मिक यात्राओं तथा देश विदेश की यात्राओं का अवसर मिल सकता है। इस समय इापके लिये अचानक धन लाभ के योग बन रहेे हैं। व्यापार या नौकरी में आश्चर्य जनक उन्नति और परिवर्तन महसूस करेंगे।

कन्या राशि- चित्रा नक्षत्र 2 चरण। (नक्षत्र स्वामी -मंगल)

शनि ग्रह आपकी जन्म राशि से छटे स्थान पर आ रहा है, यह समय अत्यन्त महत्त्वपूर्ण और लाभप्रद हो जाता हैं। इस लाभप्रद समय का आप अधिकतम प्रयास करते हुये ही लाभ ले सकेगे। क्योकि यह समय अत्यन्त श्रेष्ठ है, अपने प्रयास और उर्जा को सक्रीय रखकर अधिक से अधिक लाभ प्राप्त करना चाहिये।

यह समय एक रंक को भी राजा तक बना देता है। इस काल में आप अपनी आमदनी पर और सेविंग पर अधिक ध्यान दें। अपने बेकार के खर्चों पर नियंत्रण की आवश्यता है। जिससे की आपका भविष्य का सुंदर निमार्ण होगा। अचानक धन प्राप्ति के योग तथा सार्थक यात्राओं का योग बन रहा है। व्यापार या नौकरी में आश्चर्य जनक उन्नति और परिवर्तन आने वाला है।

डॉ. आर. बी. धवन से शनि गोचर का आप की कुंडली पर क्या प्रभाव रहेगा जाने के लिए यहाँ क्लिक करें https://ask.astrologer.click/astro-rbdhawan

अपना नक्षत्र जाने के लिए फ्री कुंडली में देखें https://kundli.click/freekundlihoroscope

About Post Author

Tags: , , , , , , , , , , , , , , , , , ,